फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने जताई युक्रेन युद्घ पर चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में यूक्रेन युद्ध पर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही महंगाई भी बढ़ रही है। यह युद्ध मानवता के माथे पर कलंक है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन एवं मेजर एसके सूरी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारत सहित पूरे विश्व में अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। विश्व की महा शक्तियों के अहम एवं टकराव से विश्व शांति को खतरा बना हुआ है। उन्होंने दुनिया के बडे़ नेताओं से युद्ध समाप्त कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि
मानवता को बचाने के लिए मतभेदों को समाप्त कर सद्भावना को कायम करना होगा। कहा कि युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने साथ ही सोना,चांदी, स्टील, लोहा, खाद्य पदार्थ सहित कई अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी मसले का हल नहीं है। शांति, वार्ता और सद्भावना ही मतभेदों को सुलझाने का विकल्प है। इस दौरान जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पवन कुमार गोयल, रमेश डावर, कर्नल संजय मिडढा, गुलशन नागपाल, अनिल गर्ग, अशोक मलिक, अभिषेक भाटिया, संदीप सिंघल, विक्रम कपूर, रवि टंडन, संजय माहेश्वरी, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें