फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरे तनाव में थे चिकित्सक...बेचैनी बढ़ने पर रुके रेस्टोरेंट पर

विज्ञापन
सहारनपुर में चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किए जाने पर पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गहरे तनाव में थे चिकित्सक...बेचैनी बढ़ने पर रुके रेस्टोरेंट पर
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। आत्महत्या करने से पहले डाक्टर आरपी सिंह तनाव में थे। उनकी पत्नी अलका ने बताया कि बेचैनी बढ़ने पर उन्होंने कार रोकी थी। वह कुछ देर तक इधर-उधर भी टहलते भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारी। उनकी पत्नी ने किसी मरीज की वजह से तनाव में होने की आशंका जताई है।
सहारनपुर हाईवे पर टोल प्लाजा से पहले स्थित डिलाइट एंब्रोसिया रेस्टोरेंट के बाहर करीब पौने नौ बजे एक बलेनो कार आ कर रुकती है। इसमें से डाक्टर आरपी सिंह और उनकी पत्नि डाक्टर अलका बाहर आते हैं। आरपी सिंह कार के पास ही रुक कर टहलने लगते हैं जबकि उनकी पत्नी वाशरूम चली गई। करीब आठ बजकर 53 मिनट पर पति पत्नि कार में बैठ जाते हैं। इसके बाद कार वहीं खड़ी रहती है। इस दौरान दंपति कभी गाड़ी में बैठते तो कभी गाड़ी से बाहर उतर कर बात करने लगते हैं। काफी देर तक ऐसा ही होता रहा। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चिकित्सक करीब बीस मिनट से खड़ी कार से उतर कर कुछ देर बैचेनी की हालत में इधर-उधर टहले, इसके बाद वे नौ बजकर 20 मिनट पर अचानक कार से दूर सड़क की तरफ चले गए। इसके बाद वह कैमरों की जद से बाहर हो गए।
विज्ञापन

एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि देहरादून आवास जाते वक्त रास्ते में डा सिंह को बैचेनी हुई तो रेस्टोरेंट पर रुक गए। 20 मिनट क्या बात हुई इस पर पत्नी का कहना था कि बस वो कह रहे थे गाड़ी नहीं चलाई जा रही है। इस पर उसने कहा वो देहरादून से अपने भाई को बुला ले लेकिन पति ने मना कर दिया। पत्नी का यह भी कहना था कि किसी मरीज को लेकर शायद कोई बात हो। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि पिस्टल कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया।
-चिकित्सक द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या की गई है। अभी आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल सका है। अभी कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया है। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

अजेंद्र यादव
सीओ सदर
पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते रहे परिजन
छुटमलपुर। डा आरपी सिंह की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे रात में ही रोते बिलखते पहले घटना स्थल पर पहुंचे इसके बाद वे शव का पोस्टमार्टम कराने सहारनपुर मोर्चरी गए। मृतक के भाई और परिवार के अन्य लोग काफी देर तक बिलखते रहे। रिश्तेदारों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें ढांढस बंधाया। सभी की जुबां पर एक ही सवाल था कि आखिर डा आरपी सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें