फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के मकान के ताले तोड़कर 11 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गिल कॉलोनी में चोरों ने किसान के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाकर मदद ली गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोरों की शनाख्त का प्रयास कर रही है। चोरी हुए जेवरातों कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित गिल कॉलोनी निवासी महेश चंद त्यागी मूलरूप से चिलकाना क्षेत्र के गांव गोधनपुर के रहने वाले हैं और वह किसान हैं। महेश चंद ने बताया कि आठ अक्तूबर को वह मकान पर ताला लगाकर पत्नी के साथ गांव चले गए थे। बृहस्पतिवार को लौटे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। घर में घुसे चोरों ने अलमारी के भी ताले तोड़कर नगदी और करीब 11 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस देख रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें