फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दरोगा ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या की कोशिश, लोगों ने बचाई जान पर हाथ की हड्डी टूटी

Sat, 14 Oct 2023 12:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : दरोगा ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दरोगा की जान बचा ली।
विज्ञापन
दरोगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जिला अस्पताल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर कोतवाली सदर बाजार में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने आत्महत्या की कोशिश की। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दरोगा को बचा लिया। हालांकि ट्रेन की चपेट में आने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई। जिला अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दरोगा मानसिक तनाव में रहते हैं, लेकिन पुलिस आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा पा रही है।

जनपद बुलंदशहर के सैदपुर निवासी 52 वर्षीय योगेश शर्मा कोतवाली सदर बाजार में काफी समय से उप निरीक्षक हैं। वह यहां पर विश्वकर्मा चौक के निकट किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार की सुबह योगेश शर्मा घर से निकले और जिला अस्पताल पल के नीचे रेलवे ट्रैक पर चले गए। तभी उन्होंने एक ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया, लेकिन हाथ ट्रेन से टकरा गया, जिससे उनकी हड्डी टूट गई।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र बताया कि दरोगा ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पा रहा है। सिर्फ इतना पता लगा है कि दरोगा मानसिक तनाव में चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। उप निरीक्षक को सहारनपुर से मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें