फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जमा हुआ मलबा, आवागमन बंद होने से वाहनों की लगीं कतारें, जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस

Thu, 12 Aug 2021 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पहाड़ से मलबा आने के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान तीन घंटे तक हाईवे पर आवागमन बंद रहा। पुलिस ने जेसीबी से मलबा हटवाया।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जमा हुआ मलबा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लोहे के पुल से आगे पहाड़ से मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। इस दौरान करीब तीन घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। 

विज्ञापन


शिवालिक के पहाड़ों पर गुरुवार को हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 307 पर दोपहर के बाद करीब चार बजे लोहे के पुल से आगे पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसक कर सड़क पर आ गिरा। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को तत्काल जेसीबी लेकर मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी से सड़क पर पड़ा मलबा हटवाया। देर शाम करीब सात बजे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इससे पहले हाईवे पर दोनों तरफ फंसे वाहनों की छह किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने से वहां फंसे वाहनों में सवार यात्रियों को इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शिवालिक पहाड़ियों के बीच मोाबइल नेटवर्क न होने के चलते भी लोग खासे परेशान दिखाई दिए। इस दौरान वे अपने घर या अन्य जगहों पर संपर्क के लिए तरसते रहे। जाम खुलने के बाद वाहनों के चलने पर ही इन्होंने राहत की सांस ली। उधर, हाईवे बंद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुंदरपुर में ही भारी वाहनों को रोक दिया था। सड़क मार्ग खुलने के बाद ही इन्हें निकाला गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें