फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: रोजगार मेले में खिले युवाओं के चेहरे, 33 कंपनियों में 851 युवाओं का हुआ चयन

Tue, 16 Nov 2021 07:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं में उत्साह देखने को मिला। रोजगार मेले में 1683 युवाओं ने 33 कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया। इनमें से 851 का चयन हुआ है।
विज्ञापन
रोजगार मेले में पहुंची युवतियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ उमड़ी। इसमें 1683 युवाओं ने 33 कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया। इनमें से 851 का चयन हुआ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सहारनपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने संयुक्त रूप से रोजगार मेले का आयोजन किया। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शिव ललित सिंह ने बताया कि मेला सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। मेले को लेकर युवाओं में उत्साह था। यही वजह रही कि सहारनपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों से भी युवक और युवतियां मेले में पहुंचे। मेले में कुल 33 कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेने पहुंचीं। 1683 युवक और युवतियों ने अलग-अलग कंपनी को साक्षात्कार दिया। इनमें से 851 को चयन की सूची मिल गई है, जो बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले मुख्य अतिथि रहे गंगोह विधायक किरत सिंह और सीडीओ विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। 

मेले को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह 
योगेशराज मुजफ्फरनगर से मेले में पहुंचे। उन्होंने बताया बेरोजगार बहुत अधिक है। ऐसे में इस तरह के आयोजन युवाओं में उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ अन्य युवा भी आए हैं, जिन्होंने अलग-अलग कंपनी के लिए साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन

 
महिमा सैनी ने इसी वर्ष 12वीं की है। वह फिलहाल किसी कंपनी में नौकरी चाहती है, जिससे अपने खुद के खर्च उठा सके। इसके लिए वह साक्षात्कार देने मेले में पहुंची। महिमा ने भी मेले के आयोजन को सराहा। 

सुभाष चंद ने एमए किया है, वह नुमाइश कैंप से मेले में पहुंचे थे। सुभाष ने बताया कि वह कई दिन से मेले का इंतजार कर रहे थे। कुछ कंपनियों के स्टॉल पर गए और वहां उपलब्ध नौकरियों की पता करने के बाद एक कंपनी में साक्षात्कार दिया। 

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
 
तनु धीमान बीए कर रही हैं, जो अमरदीप कॉलोनी से मेले में पहुंची। तनु का कहना है कि पूरे दिन पढ़ाई नहीं हो सकती। ऐसे में वह पढ़ाई से अलग समय का सद्उपयोग करने के लिए नौकरी करना चाहती है, इसीलिए मेले में आई। 
 
खुशी वालिया ने बताया कि वह पहले एक कंपनी में नौकरी कर चुकी है। अब अपने लिए और बेहतर नौकरी चाहती है, जिसके लिए मेले में साक्षात्कार देने पहुंची है। एक कंपनी को साक्षात्कार दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
 
अजय सिंह मुरादाबाद से सहारनपुर आए हैं, वह भी केवल रोजगार मेले में नौकरी तलाशने के लिए। अजय सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से कंपनियों में नौकरी के लिए जा रहे हैं। यहां अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद लेकर आए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें