फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी और खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
अध्यापकों के साथ बाल विद्या मंदिर के विजेता बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर/गंगोह (सहारनपुर)। बाल विद्या मंदिर में आयोजित फैंसी ड्रेस एवं खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अव्वल आने वाले बच्चों को वार्षिकोत्सव के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रधानाचार्या सविता शर्मा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अफिफा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी के बच्चों के बीच आंख पर पट्टी बांध टारगेट हिट करने की प्रतियोगिता में कार्तिक प्रथम, अभिनय में कक्षा एक की काव्या, जीनत और नव्या की टीम प्रथम आई। कक्षा तीन के बच्चों के सिर पर ग्लास रखकर दौड़ प्रतियोगिता में फरहान और अलीशा प्रथम आए। कक्षा चार में चम्मच में नींबु रखकर कराई गई दौड़ में कार्तिक और सोनिया, कक्षा पांच में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में शौर्य एवं फरहान प्रथम आए। जूनियर वर्ग में लड़कियों की खो खो में कक्षा आठ की छात्राएं विजयी रही। लड़कों की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अजय और आदि प्रथम आए। आयोजन में जितेंद्र त्यागी, विभु, आरती, पूजा, मनीषा, यशोदा, सीमा, मेनपाल, प्राची, अनामिका, मीरा आदि का सहयोग रहा।
गंगोह में सामाजिक संस्था वंदे मातरम राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष शालू चौधरी ने उनके क्रांतिकारी जीवन व शिक्षा दर्शन से अवगत कराया। विद्यालय के बच्चों को बाल दिवस के उपहार देकर सम्मानित किया। अंशुल शर्मा, नीरज चौधरी सोनिया सैनी, स्वाति एरन, रुपाली अग्रवाल, रुचि मित्तल, अनिता शर्मा, प्रिया गोयल, मोनिका सिंह, सपना चुग, अंजलि धार्या, मनीषा शर्मा, रीतू गोयल, बालेश देवी रही। प्रधानाचार्य विश्वास कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें