फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोचारण के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
न्यू ब्रह्मपुरी कॉलोनी बालाजी धाम में मूर्ति स्थापना करते पूजारी गण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री सर्वगुण संपन्न कष्ट निवारण बालाजी धाम न्यू ब्रह्मपुरी कॉलोनी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरु चंद किरण और बालाजी धाम के संस्थापक केदार प्रसाद भारद्वाज के सानिध्य में आचार्य रोहित वशिष्ठ, आचार्य संदीप भारद्वाज, आचार्य शुभम कौशिक, आचार्य रजनीश वशिष्ठ, आचार्य मनोज भार्गव, आचार्य गोविंद, आचार्य अरविंद ने विधि विधान से संपन्न कराया। मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान की ब्लॉक प्रमुख गीता रानी व भाजपा नेता वीपी सिंह ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से समाज को जोड़ना एक पुण्य का काम है। संस्थापक महंत केदार प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि बालाजी धाम का उद्देश्य भक्ति भावना की प्रेरणा को जागृत करना है। भगवान के द्वार सबके लिए खुले होते हैं। इसलिए सभी बालाजी धाम से जुड़कर अधिक से अधिक पुण्य लाभ कमाएं। इसके बाद बालाजी को चोला चढ़ाया गया और महाआरती की गई। इसके पश्चात भंडारा हुआ और रात में बालाजी जागरण किया गया, जिसमें श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अर्चना भारद्वाज, कृष्ण भारद्वाज, प्रधान सुशील पाहुजा, प्रधान सुलेख चंद, डॉ. जगपाल, रवि प्रकाश, बबली पसरीचा, राकेश धमीजा, रोहित फुटेला ,रजत पसरीचा, गुलशन चावला, काकू पसरीचा, सिम्मी पसरीचा, प्रीतम सिंह, शालू पसरीचा, अनिल फुटेला, खेमचंद सैनी, भोपाल सैनी, विनोद सैनी, सुरेंद्र सैनी, शिव कुमार, पवन, रजत धीमान, मोहित कुमार, सुभाष मेनवाल, अश्वनी गोयल मौजूद रहे।

न्यू ब्रह्मपुरी कॉलोनी बालाजी धाम में मूर्ति स्थापना करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें