फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार बस ने कुचला भेड़ों का काफिला, 30 से ज्यादा की मौत, कई दर्जन भेड़ हुए जख्मी, मचा हड़कंप

Mon, 09 Oct 2023 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने भेड़ों के काफिले को कुचल दिया। हादसे में 30 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन भेड़ घायल हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोडवेज बस ने 30 से अधिक भेड़ों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि तीन दर्जन से अधिक भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक व परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली। भेड़ पालक ने बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय निवासी मेम सिंह पुत्र अतर सिंह भेड़ पालन का कार्य करता है। सोमवार को दिन में तीन बजे मेम सिंह अपनी भेड़ों को चराने के लिए दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर नानौता की ओर लेकर जा रहा था। भेड़ पालक जैसे ही नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुरा के निकट हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से एक तीव्र गति से आ रही यूपी रोडवेज शामली डिपो की बस संख्या यूपी 12 एटी 1130 की चपेट में आकर कुचल जाने से 30 से अधिक भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से अधिक भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची और घायल भेड़ों का उपचार किया। भेड़ पालक में सिंह ने बताया कि इस घटना में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित भेड़ पालक ने आरोपी बस चालक के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल
विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने मृत 30 से अधिक भेड़ों को पोस्टमार्टम के बाद दबाया जा रहा है और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

उधर, थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पीड़ित भेड़ पालक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें