फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: महमूद मदनी बोले- दुनिया में बदनामी का कारण बन रहे सत्ताधारी दल के नेता, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 24 Aug 2022 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

मौलाना मदनी ने कहा कि यह जरूरी है कि ऐसे अपराधियों को वास्तविक तौर पर सजा दी जाए, ताकि इसका समाधान हो सके।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भाजपा के विधायक टी राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के अपमान के कृत्य को बेहद शर्मनाक और खेदजनक बताया है। मौलाना मदनी ने कहा कि यह देश के लिए भी अमर्यादित और दुनिया में बदनामी का कारण है कि सत्ताधारी दल के लोग ऐसी नापाक हरकतों को दोहरा रहे हैं। 

विज्ञापन


मौलाना महमूद मदनी ने जारी बयान में राजा सिंह की गिरफ्तारी और पार्टी के जरिए की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को समय की आवश्यकता बताया। मौलाना मदनी ने कहा कि यह जरूरी है कि ऐसे अपराधियों को वास्तविक तौर पर सजा दी जाए, ताकि इसका समाधान हो सके। साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए जो स्वीकार करते हैं कि उन्होंने मुसलमानों की मॉब लिंचिंग के जरिए हत्या की है।

यह भी पढ़ें: अजीबो-गरीब मामला: शामली में एक परिवार में पैदा हुआ तीन पैर का बच्चा, देखने वालों की लग रही भीड़
विज्ञापन


मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत की हमेशा से यह मांग रही है कि सभी धर्मों के पेशवाओं (महापुरुषों) के मान-सम्मान की रक्षा के लिए एक कानून बनाया जाए। जिससे इस तरह के भड़काऊपन का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से एक बार फिर मांग करते हैं कि वह परिस्थितियों की संवेदनशीलता को समझे और इस संबंध में सख्त कदम उठाने से न हिचकिचाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में जमीयत ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की हुई है कि सुप्रीम कोर्ट अपने द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए सरकारों को मजबूर करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें