फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में एक किमी स्मार्ट रोड भी नहीं बन पाया

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक को सम्बोधित करते चेयरमैन व मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एक साल में एक किमी स्मार्ट रोड भी नहीं बन पाया
विज्ञापन

सहारनपुर। एक साल में एक किमी भी स्मार्ट रोड नहीं बन पाया है। स्मार्ट सिटी के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्मार्ट रोड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही एबीडी (एरिया बेस्ड डवलेपमेंट) क्षेत्र की सड़कों का कार्य सबसे पहले करने को कहा, जिससे लोगों को दिखाई दे कि स्मार्ट सिटी योजना में कोई कार्य हुआ है। वह मंगलवार की दोपहर सर्किट हाउस सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक ले रहे थे।
चेयरमैन डॉ. लोेकेश एम ने इस बात पर नाराजगी जताई कि कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं के क्त्रिस्यान्वयन में हर बार नई समस्या लेकर सामने आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी गंभीरता के साथ काम करें। पीडब्ल्यूडी और जल निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की धीमी गति पर विशेष रूप से नाराजगी जताई। उन्होंने आईसीसीसी की कार्यदायी संस्था एनईसी को सेफ सिटी के लिए एसएसपी और डीएम के साथ समन्वय बनाकर स्थान निश्चित करने को कहा। पार्कों के संबंध में पूछने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि सात पार्कों का कार्य पूरा किया जा चुका है। बाकी दो पार्कों का कार्य चल रहा है। पानी और बिजली का कनेक्शन किसी पार्क में नहीं है। चेयरमैन ने कहा कि चार पार्कों को एक दो दिन में जनता के लिए खोल दिया जाए, तभी देखा जाएगा कि कार्यों की गुणवत्ता कैसी है। जुबली पार्क के संबंध में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चहारदीवारी बनाने के लिए पेड़ों को हानि न पहुंचाएं। उन्होंने पाथ वे का कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। हाईमास्ट लाइटों के संबंध में नेडा ने बताया कि 42 हाईमास्ट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। चेयरमैन ने नेडा की धीमी गति पर भी नाराजगी व्यक्त की। शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण के लिए उन्होंने सर्वे कर उनकी डिजाइनिंग के आदेश दिए। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक विकास त्यागी ने स्वीमिंग पूल व जिम तथा पांवधोई नदी के संबंध में प्रेजेंटेशन दी। जिस पर चेयरमैन ने कहा कि स्टेडियम आकर स्वीमिंग पूल के संबंध में वह स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट क्लास रूम, एबीडी एरिया में एलईडी लाइट लगाने तथा मेला गुघाल के लिए होने वाले कार्यों पर भी चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष एसडीए आशीष कुमार, नगरायुक्त व स्मार्ट सिटी की सीईओ गजल भारद्वाज, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, कंपनी सचिव शंकर तायल, स्वतंत्र निदेशक सुशील पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सीवर लाइन डल चुकी है वहां सड़क बनवाएं
मंडलायुक्त ने जल निगम के अधिकारियों से पूछा कि गत एक माह में सीवर लाइन का कितना काम हुआ है। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 1.3 किलोमीटर का कार्य किया गया है। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके काम की गति बहुत धीमी है, अभी 13 किमी का कार्य बकाया है, जबकि जून 2022 तक ये कार्य उन्हें पूरा करना था। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दिसंबर तक का समय बढ़ा दिया गया है। यह भी बताया कि रायवाला कपड़ा मार्केट में काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां सीवर लाइन का कार्य हो चुका है और सड़कें टूटी हैं, वहां सड़कों को तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें