फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, दपंति और तीन बच्चे मलबे में दबे

विज्ञापन
मलबे से निकाली गई बेसुध महिला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह। कच्चे मकान के भरभरा कर गिरने से मलबे के नीचे दबने से दंपती और उनके तीन बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मलबे में दबने से गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र के गांव शकरपुर सांकरोर में साजिद का मकान है। रविवार को दोपहर के समय पूरा परिवार मकान के अंदर था। अचानक से कच्चे कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। इसके चलते उसका पूरा परिवार मलबे में दब गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आनन फानन में सभी बाहर निकाला। मलबे के नीचे दबने से साजिद, उसकी पत्नी निशा, तीन बच्चे गुलनाज(18), इशा (16) और शोयब (12) घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद पीड़ित निशा ने बताया कि उन्होंने कई बार मकान के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी तरफ किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। उधर एसडीएम नकुड़ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि राजस्व टीम को गांव भेज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही दंपति का मकान स्वीकृत करा कर उसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें