सहारनपुर। अग्रवाल एकता मंच ने होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पदाधिकारियों ने फूलों संग होली खेली और एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन किया गया।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि होली का महत्व हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। क्योंकि होली पर्व हमें आपसी भाईचारा व सद्भावना बनाए रखने का संदेश देता है। होली के दिन सभी गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को करीब लाना ही होली की महत्ता है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस का दूसरा दौर चल रहा है, इसलिए हमें सावधानी बरतते हुए फूलों की होली दूर से ही खेलनी चाहिए। हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करना करना चाहिए।
इस दौरान महामंत्री वीरेंद्र मोहन मित्तल, कोषाध्यक्ष संदीप बंसल, निशांत, मीनाक्षी, पीयूष, अजू बंसल, अनुज अग्रवाल, तरुण, अभिषेक, अतुल, आरती. पूजा सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, अर्णव, अरविंद मित्तल, नलनीश, आशुतोष, गौरव मौजूद रहे।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में अग्रवाल एकता मंच के होली मिलन कार्यक्रम में फूलो से होली खेलती महिल- फोटो : SAHARANPUR