सहारनपुर। कलाल क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जमकर फूलों की होली खेली गई और महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व विधायक राजीव गुंबर शामिल हुए, जिनको स्मृति चिह्न देकर महासभा के अध्यक्ष विनीत कर्णवाल, संजय कर्णवाल, भारत कर्णवाल, हरिओम प्रकाश आहलूवालिया, महामंत्री डॉ. संजय वालिया, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने स्वागत किया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि होली का त्योहार बुराइयों के अंत का प्रतीक है। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने सम्मान देने पर कलाल महासभा के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष विनीत कर्णवाल ने बिरादरी में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ ही बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। इसके साथ ही सुल्तान-ए-कौम सरदार जस्सा सिंह कलाल को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रमेश वालिया, कुलदीप वालिया, चैन वालिया, अजय वालिया, अशोक वालिया, वाईपी वालिया, विनोद वालिया, विराट जायसवाल, सत्य प्रकाश कर्णवाल, अंकित कर्णवाल, दिनेश आहलूवालिया, अरविंद नैब, रंजना नैब, पूरण सिंह, अमन वालिया, अनूप वालिया, राकेश कर्णवाल मौजूद रहे।
दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में कलाल क्षत्रिय महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में नाचती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR