फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक तौर पर जागरूक हो गुर्जर समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि गुर्जर समाज को राजनीतिक तौर पर जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज गुर्जर समाज राजनीतिक तौर पर पिछड़ गया है। इसलिए खुद को पहचाने और किसी का भी पिछलग्गू ना बनें।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में समाज के ग्राम प्रधानों और ब्लाक प्रमुखों का सम्मान किया गया। बिना दहेज शादी करने वाले बिरमपाल सिंह, अशोक तंवर और डॉ. मगन सिंह को भी सम्मानित किया गया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछडे़ समाज के छात्रों को नीट में आरक्षण देने का फैसला किया है। इसका जोरदार स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जीतना है या फिर हारना है लेकिन किसी का भी पिछलग्गू नहीं बनना है। उन्होंने गुर्जर समाज से एकजुट होकर राजनीतिक तौर पर सशक्त होने का आह्वान किया। पूर्व विधायक मनोज चौधरी और युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक दल हमारे समाज का कोटा गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में ही पूरा कर देते हैं। इससे सहारनपुर जनपद के लोग दौड़ से बाहर हो जाते हैं। प्रदेश संयोजक मनोज चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक चौधरी एवं जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह सौराना ने कहा कि गुर्जर समाज को सम्मान देने वाले राजनीतिक दल को ही समाज विजयी बनाएगा।
इस दौरान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी करण सिंह, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह, दिनेश प्रमुख, सुभाष चौधरी, प्रमोद सिरोही, योगेश नवादा,अमर सिंह गुर्जर, शिव विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें