फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती डालने की फिराक में घूम रहा गैंग गिरफ्तार

विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डकैती डालने की फिराक में घूम रहे छह बदमाशों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने कई घरों में डकैती डालने की योजना बनाई थी। आरोपियों के पास से हथियार और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया अपनी टीम के साथ मल्हीपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक आर्यन सिटी में सुनसान जगह पर बैठे हुए हैं और उनके पास हथियार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास ड्रिल मशीन, चार चाकू, एक तमंचा, छोटा गैस सिलेंडर, एक कटर मशीन और कुछ पैसे बरामद हुए है।
आरोपियों ने अपने नाम नीरज उर्फ संजू पुत्र राजेंद्र जोशी निवासी न्यू शारदा विहार कालोनी कोतवाली सदर बाजार, मनीष उर्फ डब्बू पुत्र राजू, अजय पुत्र विनोद, मोंटी कश्यप पुत्र संदीप उर्फ योगी निवासीगण कोरी माजरा पीर वाली गली कोतवाली सदर बाजर, वासु पुत्र सतीश कुमार निवासी नाला वाली गली शारदानगर थाना कुतुबशेर, असगर अली पुत्र अब्दुल निवासी कुष्ठ आश्रम झुग्गी झोपड़ी कोतवाली सदर बाजर बताए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि रविवार की रात उन्हें दो मकानों में डकैती डालनी थी। वारदात के दौरान अगर कोई विरोध करता तो वह उसकी हत्या भी कर देते। डकैती डालने को उन्होंने रेकी भी की थी। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी लूट, चोरी व डकैती के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें