फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैगास में लगी आग, चीनी मिल बंद, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में पड़ी बैगास में शनिवार की रात नौ बजे अचानक से आग लग गई। आग लगने से चीनी मिल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा पाइपों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। आग लगने से चीनी मिल बंद हो गई। मिलकर्मियों द्वारा लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवबंद रोड स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में रात्रि करीब 9 बजे चीनी मिल परिसर में पड़ी बैगास( खोई) में अचानक से आग लग गई। आग लगने से चीनी मिल कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग के बढ़ते विकराल रूप से बैगास मशीन की बेल्ट भी जल गई। इससे चीनी मिल पूर्ण रूप से बंद हो गया। चीनी मिल अधिकारियों द्वारा आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई लेकिन समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा पाइपों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
आग लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सूचित किया गया है, दो गाड़िया रास्ते में हैं जो जल्द ही चीनी मिल पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें