फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि, चार शिविरों में बुखार के 41 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को भी तीन मरीजों की जांच में डेंगू आया है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक डेंगू के 414 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा रविवार को चार जगहों पर आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविरों में बुखार के भी 41 मरीज मिले। सभी मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों के द्वारा शिविर लगाकर लोगों को इलाज दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव करौंदी और खुर्रमपुर, ब्लॉक नागल के गांव नैनसोब तथा सहारनपुर शहर के मोहल्ला आवास विकास में शिविर आयोजित किया गया। चार शिविरों में 218 मरीजों ने पहुंचकर इलाज कराया। इनमें बुखार के 41 मरीज शामिल रहे। उनको उपचार देने के साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए पैथोलॉजी लैब भेजे गए। इनके अलावा टीमों के द्वारा 577 घरों पर जाकर 2310 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया। वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं। उन्हें यह भी बताया गया। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2021 से अभी तक कुल 1574 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 26,382 रोगियों का इलाज किया गया है।
बीमारियों से बचने के लिए यह करें
डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय सफाई है। इनसे बचने के लिए अपने घर और घरों के आसपास कहीं भी पानी जमा ना होने दें। यदि कहीं पानी जमा है जैसे सड़क या नालियों में तो वहां डीजल के तेल का छिड़काव करें। इससे मच्छरों का खात्मा होगा। इसके अलावा मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू की शर्ट और पेंट या पायजामा पहनें। रात में मच्छरदानी और मच्छरों को भगाने वाली चीजों का इस्तेमाल करें। घर में रखे कूलर, गमलों, छत पर पड़े डिब्बों, पुराने टायरों में पानी ना जमा होने दें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या योग्य चिकित्सक से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें