लोकसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी सहारनपुर पुलिस ने कोतवाली नकुड़ के गांव आसराखेड़ी से अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बंदूकें, तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। आरोपियों के पांच साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि कोतवाली नकुड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगोह तिराहे से मुकुल निवासी गांव आसराखेड़ी, कृष्णपाल और उत्तम निवासी चंद्रपालखेड़ी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए।