फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliya murder case: रिमांड पर जीशान उगलेगा पत्नी की हत्या का राज, ऐसे किया था आलिया का मर्डर

Tue, 05 Mar 2024 09:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Aaliya murder case : सहारनपुर में आलिया की हत्या के मामले में आरोपी पति जीशान रिमांड पर पत्नी की हत्या का राज उगलेगा। पुलिस उसकी रिमांड के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देगी।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या और भाई की गर्दन पर गोली मारने वाला आरोपी जीशान ने सोमवार को अधिवक्ता की पोशाक पहनकर पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया था। कोतवाली मंडी पुलिस आरोपी को दस दिन की रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को अदालत में प्रार्थना पत्र देगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से पूछताछ होगी और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया जाएगा। जिसके बाद हत्याकांड की वजह का पता चलेगा। मृतका के पिता आसिफ ने जीशान और ससुराल पक्ष पर हत्या की रिपोर्ट कराई थी।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
वर्धमान कॉलोनी निवासी जीशान ने मेहंदी सराय स्थित मायके में रह रही पत्नी आलिया उर्फ जाफरा प्रवीन की रायवाला बाजार में स्थित एटीएम कक्ष में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने घर जाकर अपने भाई की गर्दन पर गोली मारी थी, लेकिन उसके भाई की जान बच गई थी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें