फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर खाद लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। सरसावा गन्ना समिति से संबद्ध बीराखेड़ी सोसायटी में एक किसान के नाम से फर्जी चेकबुक निकलवाकर खाद लेने का मामला समाने आया है। पीड़ित किसान ने जिला गन्ना अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में हेराफेरी से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव तातारपुर कलां निवासी नेत्रपाल पुत्र मिट्ठन सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके नाम से फर्जी चेकबुक निकलवा कर और उसके फर्जी हस्ताक्षर करके दो बार सोसायटी से 42 हजार रुपये का खाद उठा लिया गया। पत्र के अनुसार उसका खाद लखनौती सोसायटी से मिलता है। जबकि, उसने लखनौती सोसायटी से कोई खाद नही उठाया। वहीं, इसके विपरीत सरसावा सोसायटी से संबद्ध किसी व्यक्ति ने बीराखेडी सोसायटी से उसके अर्जी फर्जी हस्ताक्षर से चेकबुक निकलवाकर दो-दो बार खाद जारी करवा लिया। नेत्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी और उप गन्ना आयुक्त को भी शिकायत भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें