फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सड़क पर दिया बच्चें को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। सीएचसी में प्रसव से इंकार करने पर एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। महिला ने सीएचसी की एएनएम व स्टाफ नर्स पर डराने का आरोप लगाया है। महिला को एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। महिला ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव इलाहाबाद निवासी र्ह्देश कुमार की पत्नी रीना देवी ने आरोप लगाया है कि वह गांव की आशा लक्ष्मी देवी के साथ बीती रात नहटौर सीएचसी में प्रसव कराने के लिए आई थी। ड्यूटी पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स ने केस सीरियस होने की बात कहते हुए डरा दिया। परिजन रीना को सीएचसी से ले जाने लगे। नहटौर कोतवाली मार्ग पर रीना ने एक बच्चें को जन्म दे दिया। परिजनों ने पास के ही एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। एएनएम व स्टाफ नर्स का कहना है कि सीरियस केस होने की वजह से जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें