फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठका टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कईं दिन से 68,500 लोगों के सापेक्ष 30 फीसदी से अधिक लोग लगवा रहे थे टीका
विज्ञापन

शनिवार को महज 17.2 फीसदी ने ही लगवाया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सर्दी की वजह से कोविड टीकाकरण प्रभावित हुआ है। टीकाकरण बीते सप्ताह से 30 फीसदी से अधिक चल रहा था। वह शनिवार को मात्र 17.2 फीसदी पर आ गया। आज यहां 68,500 लोगों के सापेक्ष महज 11,790 लोगों ने टीका लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग ने कई दिन से प्रतिदिन 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष 16 दिसंबर को 21,463, 15 दिसंबर को 21,192, 14 दिसंबर को 21,387, 13 को 21,380 लोगों ने टीका लगवाया था। दो दिन से अचानक ठंड बढ़ने से टीकाकरण प्रभावित हुआ। शनिवार को जनपद में टीकाकरण के लिए 228 बूथ बनाए थे, जिन पर पहली खुराक के लिए 32,100 और दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। यहां 11,790 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

मुनादी करते दिखे पार्षद प्रतिनिधि
फोटो समाचार
सहारनपुर। शहर की कई मुस्लिम बहुल कॉलोनियों में कोविड रोधी टीकाकरण अपेक्षा से कम हुआ है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन इन क्षेत्रों में जाकर टीका लगवाने की अपील कर चुके हैं। पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने शनिवार को अपने वार्ड में हाथ में माइक लेकर मुनादी करते नजर आए। वह लोगों से शिविर में जाकर टीके लगवाने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

जिले में नौ एक्टिव मरीज
जनपद में इस बार अभी तक 13 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से चार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि नौ मरीज अभी एक्टिव हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि नौ एक्टिव मरीजों की तबीयत ठीक है। उधर, शनिवार को कोई मरीज नहीं मिला। विभाग की ओर से बड़ी संख्या में संपर्क में आए लोगों के नमूने भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें