फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आतंकवाद पर लगेगी लगाम, CM योगी ने किया ATS कमांडों यूनिट का वर्चुअल लोकार्पण, कई परियोजनाओं की दी सौगात

Wed, 28 Feb 2024 04:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Deoband News : देवबंद में बनाए आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के फील्ड युनिट भवन का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने किया एटीएस कमांडों यूनिट का वर्चुअल लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए देवबंद में बनाए आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के फील्ड युनिट भवन और पुलिस लाइन में बने साइबर थाने का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा कई परियोजनाओं लोकार्पण किया। इनमें से कई परियोजनाएं जनपद के विकास से संबंधित भी हैं।

विज्ञापन


देवबंद में रेलवे रोड पर बने एटीएस के नए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटीएस भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में बने साइबर थाने का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा तीन हजार 300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें से कई परियोजनाओं की जनपद को सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने सरसावा, बड़गांव नकुड और रामपुर मनिहारान थानों में साइबर हेल्प डेस्क का भी उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देहात के थानों में लोगों ने मुख्यमंत्री और डीजीपी का लाइव संबोधन सुना।

Trending Videos

एटीएस कमांडों से होगा फायदा
एटीएस ने कई बार देवबंद सहित जिले में संदिग्ध आतंकी, बांग्लादेशी और रोहंगिया पकड़े हैं। अब यहां एटीएस कमांडों सेंटर बनने से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों पर एटीएस आसानी से शिकंजा कसने में कामयाब रहेगी। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क पर तत्काल महिलाओं की समस्या का समाधान होगा।

जनता की सुरक्षा को प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : योगी
वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंक को जड़ से मिटाने और आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। प्रदेश हर दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। सुरक्षा देने के लिए देवबंद में एटीएस कमांडों बनाया जा रहा है। देवबंद में कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद किसी को डराना नहीं है बल्कि जनता को सुरक्षित माहौल देना है, लेकिन इतना जरूर है कि अगर कोई देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होगा, उन एटीएस कमांडों शिकंजा कसेंगे।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, कोऑपरेटिव बैंक कर चेयरमैन चौधरी राजपाल, शिवराज सिंह रोड, नितिन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम अंकुर गर्ग आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें