फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में भरे पानी में डूबी कार, सवारों को शीशे तोड़ निकाला बाहर

विज्ञापन
नानौता में अंडरपास के भरे पानी से बाहर निकाली कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बुआ को लेकर करनाल जा रहे युवक की कार रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूब गई। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने कार के शीशे तोड़ कर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अंडरपास के स्थान पर फाटक लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा खेमचंद निवासी आदेश राणा पुत्र जगमोहन राणा करनाल में वकालत करता है। शनिवार दुपहर 12 बजे अपनी बुआ सीतादेवी के साथ कार द्वारा करनाल जा रहा था। जैसे ही आदेश राणा कार को लेकर भनेड़ा खेमचंद व पाण्डुखेड़ी रोड पर बने रेलवे अंडरपास 115 के नीचे से निकलने लगा तो अंडरपास में अधिक पानी भरा होने के चलते कार पानी में डूबने लगी और पानी भरने से कार लॉक होकर बंद हो गई। इसी बीच कार सवार बुआ भतीजे ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से कार को भी पानी से निकाला। रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने से आक्रोशित ग्रामीणों सुशील कुमार, शशी, गोपाल, प्रदीप, श्यामवीर राणा, चेयरमैन जगबीर फौजी, संजय कुमार, महेश, जरनैल सैनी, दिनेश, करनैल सैनी आदि ने रेलवे से अंडरपास के स्थान पर पूर्व की भांति फाटक की व्यवस्था की मांग की। चेतावनी दी कि यदि फाटक बहाल नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें