फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनते ही टूट रही सड़कें, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
शहर के शकलापुरी में उखड़ी पड़ी सड़क। एक माह पहले ही इस सड़क का निर्माण किया गया था। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर क्षेत्र में बन रही तारकोल की सड़कें बनते ही टूट रही हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बीते एक माह में बनी सड़कें पहली ही बारिश में उखड़ गई हैं, जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई जगहों पर दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

शकलापुरी मार्ग कई साल से जर्जर था। करीब एक माह पहले सिंचाई विभाग ने पूरी सड़क को नया बनाया है। पांच दिन पहले हुई बारिश में यह सड़क जगह-जगह से दरक गई है। यहीं पर हनुमान नगर की बगल में करीब 200 मीटर का टुकड़ा पहली बार बना है, लेकिन वहां भी बजरी उखड़कर गड्ढा बढ़ता जा रहा है। पुराना कलसिया रोड भी नया बनाया गया था, लेकिन यह भी बारिश की वजह से जगह-जगह से टूट चुका है। इसी प्रकार नगर निगम ने दीपावली मेले के दौरान गांधी पार्क में एक सड़क को बनवाया था। सड़क पर पहले सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन सड़क को बनाते हुए सीवर लाइन वाले हिस्से को अच्छे से भरा नहीं गया। नतीजा सीवर लाइन वाले हिस्से से सड़क जगह-जगह से बैठ गई है। इसी प्रकार जीपीओ रोड पर भी सीवर लाइन बिछाने वाली कंपनी ने सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन इस सड़क पर भी मरम्मत वाला हिस्सा जगह-जगह से टूट चुका है।
खतरनाक रूप ले चुकी है स्मार्ट रोड
नगर निगम कोर्ट रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित कर रहा है। कोर्ट रोड पुल से दीवानी कचहरी तक सड़क पर पहली लेयर तारकोल की बिछाई गई है, लेकिन वर्तमान में पहली लेयर की बजरी उखड़ चुकी है। जिन पर दुपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि स्मार्ट रोड का कार्य महीने भर से बंद पड़ा है। ऐसे में जल्द ही सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 23 किलोमीटर की सड़कों को स्मार्ट बनाया जाना है, जिन पर काम चल रहा है। इससे घंटाघर के आसपास की अनेक महत्वपूर्ण सड़कें कवर होंगी। रही बात सड़कों के टूटने की तो जो भी सड़कें जर्जर हैं या अन्य कोई कमी है, उनका सर्वे कराकर जल्द बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

शहर के शकलापुरी में उखड़ी पड़ी सड़क। एक माह पहले ही इस सड़क का निर्माण किया गया था।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें