फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buldozer Action: पश्चिमी यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति हुई ध्वस्त

Tue, 05 Jul 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल के अवैध निर्माण के ध्वस्त करने के संबंध में प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया था।  भगत सिंह कॉलोनी स्थित खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को प्रशासन ने खनन माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाया। पुलिस प्रशासन की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौक पर पहुंचकर कार्रवाई कराई।अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के मामले में पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र में भगत सिंह कॉलोनी स्थित खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। सोमवार की दोपहर विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की टीमें भगत सिंह कॉलोनी पहुंची, जहां पर हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद की तीन कोठियों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।

यह भी पढ़ें: Murder: सोते हुए किसान की बेरहमी से हत्या, फावड़े से किए कई वार, डॉग स्क्वाड ने कराया हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर विकास प्राधिकरण की सचिव एसडीएम सदर किंशूक श्रीवास्तव ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी में बने मकान बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं।

अवैध निर्माण के ध्वस्त करने के संबंध में प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 3 जुलाई तक खुद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए थे। निर्धारित समय अवधि में महमूद ने अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं कराया। जिस पर आज अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें