फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू (तोमर) ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्यूबवेलों के बिजली के बिल और केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) का ब्याज माफ कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की भी मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा चंडीगढ़ - देहादून हाईवे के लिए जनपद की कृषि भूमि का एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण वर्ष 2013 में किया था, लेकिन मुआवजा वर्ष 2016 में दिया। उन्होंने न्यायालय के आदेश के अनुसार तीन वर्ष का ब्याज दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं, इसलिए तत्काल ब्याज सहित बकाया भुगतान कराया जाए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे के दोनों ओर किसानों को सर्विस रोड की आवश्यकता है। इससे किसान और मजदूर खेत पर आसानी से आवाजाही कर सकें। उन्होंने जनपद के सभी गांवों में मोबाइल टावर लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा अधिकांश स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही हैं, लेकिन कुछ गांवों में नेटवर्क नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई से वंचित रहना पड़ रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा, प्रदीप नंबरदार, अनिल राणा, दिलशाद मलिक, सोनू तेजियान, विकास चौधरी, कुलदीप जेहरा, फारूख, मुरसलीन, कलीम गौड़, सुखपाल, इकबाल, मदन, तेजपाल, चरण सिंह, मिंटू राणा आदि मौजूद रहे।

डीएम कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें