फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू डायस पर डाटा फीड नहीं करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यू डायस प्लस 2020-21 (यूनिफाइड-डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) के तहत जनपद के 23 विद्यालयों ने अभी तक डाटा फीड नहीं किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए 28 जुलाई तक डाटी फीड करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में 398 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिन्हें 20 जुलाई तक यू डायस पोर्टल पर डाटी फीड करने के निर्देश दिए गए थे। मगर अभी तक 375 ही विद्यालय ऐसा कर सके हैं। शेष 23 विद्यालयों में से 13 विद्यालय प्रोसेस में हैं, जबकि दस विद्यालयों के द्वारा डाटा फीडिंग का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने उक्त सभी विद्यालयों को 27 जुलाई तक अपने-अपने विकास खंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र यानी बीआरसी से यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त कर खुद या फिर बीआरसी के माध्यम से यू डायस प्लस का ऑनलाइन त्रुटिहीन फीडिंग कार्य वेबसाइट पर 28 जुलाई तक अपलोड करने को कहा गया है। साथ ही पूर्ण कराए गए डाटा फीडिंग के कार्य की एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। 28 जुलाई तक डाटा फीड नहीं करने वाले अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और लिपिकों का वेतन रोकने तथा वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मान्यताहरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही जो विद्यालय 28 जुलाई तक डाटा फीड नहीं करेंगे। उनको 29 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें