कार्तिक भारतीय सेना में जवान है और वह भारतीय रोइंग टीम के खिलाड़ी भी है। सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी कार्तिक ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया और जनपद का नाम देश में रोशन किया।
शनिवार को पदक विजेता कार्तिक का पहले मुजफ्फरनगर-देवबंद-सहारनपुर हाईवे पर स्थित टोल टैक्स पर खुली जीप में सवार खिलाड़ी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुनों पर युवा देशभक्ति के नारे लगाते हुए थिरकते नजर आ रहे थे। लोगों ने फूल मालाओं से कार्तिक का स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाईयां बांटीं।
स्वागत करने वालों में औधौगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री जसवंत सैनी भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कानसिंह राणा, जिला सहकारी बैंक चैयरमैन राजपाल सिंह जुड़ा,सपा नेता कार्तिकेय राणा, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार, अभय राणा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज राणा व कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगेराम ने की।
वर्ष 2018 में कार्तिक ने जीता था कांस्य पदक
वर्ष 2018 जनवरी में जापान में हुई 18वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने भारतीय सेना की तरफ से प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक जीता था। अब कार्तिक द्वारा रजत पदक जीतने पर शिमलाना इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पिता बीरसिंह, प्रधान काका राणा, रविंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, मनोज कुमार, नितिन राणा, किरनपाल सिंह, बीरसिंह बागेश राणा, अशोक कुमार, प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार, राधेश्याम, सुधीर सहित आसपास के ग्राम प्रधानों रजत पदक विजेता कार्तिक को आर्शीवाद दिया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि