फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर की वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कपड़े उतरवाकर पोस्ट मास्टर की वीडियो बनाने वाले एक आरोपी को थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। आरोपी ने पोस्ट मास्टर को ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये भी वसूले थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला गोपाल नगर निवासी अनिल कुमार शहीद गंज बाजार स्थित डाकघर में पोस्ट मास्टर है। कुछ दिन पहले अमरीक सिंह मिगलानी निवासी गणपति विहार जनता रोड ने अनिल को फोन कर अपने घर बुलाया था। घर में अनिल कुमार को पकड़कर जबरन कपड़े उतार दिए गए। इसके बाद घर में पहले से मौजूद हाकीम अली ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इसके लिए अनिल व अमरीक ने 50 हजार रुपये भी वसूले थे। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी हाकिम को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें