फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

259 किसानों को मिलेगा 10.23 लाख रुपये का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बेहट तहसील के 15 गांवों के 259 किसानों को 1023412 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि प्राप्त होते ही प्रभावित किसानों के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। प्रशासन की तरफ से तैयार सूची में प्रत्येक किसान की अलग अलग धनराशि का आंकलन किया गया है। क्योंकि किसी किसान की 10 बीघा तो किसी की पांच बीघा फसल बर्बाद हुई।
विज्ञापन

जनपद में 24 अक्तूबर को हुई ओलावृष्टि से बेहट तहसील के 15 गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा था। राजस्व विभाग की ओर से 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले गांवों में सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार की गई। सर्वे में बेहट तहसील के इन गांवों में 75.8083 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों में नुकसान पाया गया। नुकसान से प्रभावित 259 किसानों को आपदा राहत विभाग की ओर से 1023412 रुपये मुआवजा तय किया गया।
नहीं करा रखा था फसल बीमा
बेहट तहसील के जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं। उन्होंने अपनी फसलों का बीमा नहीं करा रखा था। इसलिए उन्हें फसलों में हुए नुकसान की भरपाई फसल बीमा योजना नहीं हो सकेगी। -- डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन

बैंक खाते में पहुंचेगी धनराशि
बेहट तहसील के जिन 259 किसानों की फसलों में ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है, उनके बैंक खातों में मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी। मुआवजे की धनराशि के इसी सप्ताह प्राप्त होने की उम्मीद है। -- रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति हेक्टेयर में
गांव ---------- प्रभावित किसान --------- रकबा
टटोहल -------------- 28 ----------------- 8.2398
नानौली ------------- 18 ----------------- 7.0676
कांसेपुर -------------- 20 ----------------- 5.7842
बहरामपुर ------------ 03 ---------------- 0.4174
धौलरा ---------------- 15 ---------------- 5.6093
नुनियारी -------------- 65 --------------- 25.4041
जोधेबांस --------------- 03 ---------------- 0.4769
शेखपुरा ---------------- 42 ---------------- 6.5180
मंझाड़ी ----------------- 34 --------------- 4.0940
मीरपुर ठसका कदीम -- 08 ---------------1.1360
फैजाबाद --------------- 06 --------------- 3.9080
रहना ----------------- 02 --------------- 0.4100
साढ़ौली भूड जदीद ---- 06 --------------- 2.4600
साढ़ौली भूड़ कदीम ---- 06 --------------- 2.0290
लालपुर कदीम ------- 03 ---------------- 2.2540
योग ----------------- 259 --------------- 75.8083
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें