फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार और गुरुवार को मौसम रहेगा साफ, बुधवार को बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी बुधवार को बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मंगलवार (आज) और गुरुवार से धूप निकलेगी। वहीं, सोमवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। लोगों ने गुनगुनाती धूप का आनंद उठाया। बाजारों में भी चहल पहल रही। शाम होते ही गलन और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह हल्का कोहरा छंटने के बाद धूप निकल आई। मौसम साफ होने पर धूप का आनंद उठाने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। सड़कों पर धूप आने वाले स्थान पर बैठकर धूम का लुत्फ उठाया। हालांकि शाम को फिर से बादलों की ओट सूूरज छिप गया। इसके बाद गलन और सर्दी बड़ गई। शाम होने पर गलन और सर्दी से लोगों को परेशान कर दिया। वहीं, मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद हफ्तेभर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को तापमान में फिर से गिरावट आएगी। बारिश की संभावना के बीच अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार से मौसम साफ रहने की संभावना मौसम पूर्वानुमान ने व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें