फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन बंद रहेंगे जिले के बाजार, घोषित किया गया बंदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान के दिन जिलेभर में बंदी दिवस घोषित कर दिया गया है। इसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी बाजार बंद रहेंगे। वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी नहीं खोले जाएंगे। इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

रामपुर में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से श्रम विभाग की ओर से 14 फरवरी को बंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि रामपुर शहर स्थित वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें, आरा मशीनें, समस्त ट्रैक्टर विक्रेताओं के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नगर पालिका क्षेत्र स्वार, टांडा, मिलक, बिलासपुर के सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रहेंगी। नगर पंचायत क्षेत्रों में भी इसी प्रकार बंदी प्रभावी रहेगी। इफको किसान केंद्र बिलासपुर और शाहबाद बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिले की सभी फोटो स्टेट, फोटो स्टूडियो, कंप्यूटर सेवा प्रदाता दुकानें भी बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि यह इसलिए किया गया है, ताकि लोगों को मतदान करने का अवसर मिल सके और किसी भी तरह से मतदान से वंचित न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें