फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर दो गिरफ्तार, नौ लाख 42 हजार नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नौ लाख 42 हजार छह सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना पुलिस को बाबा दीप सिंह नगर कालोनी निवासी सुनील ने सूचना दी थी कि उसके साथ लूट हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटना की पड़ताल की। इस दौरान सुनील ने सारी सच्चाई पुलिस को बता दी थी। उसने बताया था कि रास्ते में अपने दोस्त को बुलाकर सारी रकम उसको देकर गुमराह करने के लिए पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। बाद में पुलिस ने उसके दोस्त वीरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई थी और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की। पूछताछ करने पर सुनील ने बताया था कि वह घी कारोबारी के पास नौ साल से काम करता है।
उसने कुछ दिन पहले माल के एक लाख 75 हजार रुपये खर्च कर लिए थे। जिनको घी कारोबारी मांग रहा था। उसके रुपये वापस करने के लिए उसने लूट की झूठी सूचना दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि सुनील ने लूट की सूचना दी थी। पड़ताल करने पर सूचना झूठी पाई गई। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नौ लाख 42 हजार छह सौ रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें