फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने पति पर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी तंजीम मसूद ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी तीन साल पहले लखनऊ के हजरतगंज निवासी अदील अहमद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसको लेकर आए दिन उसकी साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। 13 दिसंबर 2019 को तंजीम अपने ससुराल वालों के साथ मायके आई थी।
कुछ दिनों बाद मायके आए ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न करने पर तंजीम के साथ मारपीट की गई। इस दौरान पति घर वालों के साथ वापस लखनऊ चला गया, लेकिन पत्नी तंजीम को मायके में ही छोड़ गया। इस बीच रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, जिसके बाद वह वापस लखनऊ चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पति ने उसके नाम से फर्जी फर्म बना ली। बैंक में खाता खुलवाकर चेकबुक पर साइन कराकर अपने पास रख लिया। उसने एक फर्जी चेक गुरप्रीत सिंह को दे दिया। बाद में गुरप्रीत सिंह ने मामले की जानकारी दी तो उसने विरोध किया। इस पर ससुराल वाले फिर से दहेज में रुपये की मांग करने लगे। 19 अप्रैल 2021 को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अदिल अहमद के अलावा वकील अहमद, रिजवाना और अलवीरा जेहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें