फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चराने गया किशोर रामगंगा नदी में बहा 

Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सैफनी के किशनपुर गांव में किशोर ड़ूबने के बाद रोती बिलखती मां शकीना।
विज्ञापन

विज्ञापन
 साथियों साथ पशु चराने गए किशोर की रामगंगा नदी की तेज धार में बह गया। अब पशुओं के साथ नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। बीच नदी में उसके साथ से पशु की पूंछ छूट गई, जिससे वह नदी की तेज धारा मेें बह गया।   

चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी शाहिद अली सुबह करीब 11 बजे गांव के अन्य साथियों के साथ पशु चराने रामगंगा नदी के किनारे गया था। उसके साथियों के मुताबिक शाहिद  रामगंगा नदी पर पहुंचते ही अपने साथियों के साथ वह भी अपने पशुओं को चराने को लेकर नदी को पार कर रहा था। इसी बीच किशोर के बीच नदी में पहुंचते ही किशोर के हाथों से किसी पशु की पूंछ अचानक छूट गई। जिसके कारण किशोर नदी के तेज बहाव में चीख पुकार मचाता हुआ बहता चला गया।
विज्ञापन


 किशोर की चीख पुकार कर आवाज सुनकर नदी के आसपस मौजूद लोग भी दौड़ पड़े। तब तक किशोर नदी में बह चुका था। उसके बाद किशोर के अन्य साथियों ने शाहिद के नदी में बह जाने की सूचना उसके परिजनों को दी। वहीं किसी तरह मामले की सूचना पाकर शाहबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर, एसडीएम घनश्याम, त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और किशोर के परिजनों से किशोर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने आसपास गांवों से निजी गोताखोर बुलाकर रामगंगा नदी में ड़ूबे हुए किशोर की खोजबीन शुरू कराई। वही दूसरी ओर किशोर की मां शकीना, बहन मेहरूम, खेरूम व आशिया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नही लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें