भोट। वेतन भुगतान की मांग को लेकर रामपुर-काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण से जुड़े कर्मी सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कार्यदायी संस्था प्रबंधन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरेाप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया।
पिछले पांच साल से रामपुर- काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रही सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा अप्रैल माह से चौड़ीकरण का काम कर रहे 180 कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के कारण पांचवें दिन भी सभी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठे रहे। वेतन का भुगतान न होने पर कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह खूंटाखेड़ा स्थित कम्पनी के प्लांट में बैरियर बंद कर ताला लगाते हुए सारा काम रोक दिया था व मेन गेट पर ही हड़ताल पर बैठ गए थे। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए गुरुवार रात में ही कंपनी द्वारा अप्रैल माह का वेतन जारी करने पर भी कर्मचारी सोमवार को भी रहे। रविवार को कंपनी प्रबंधन द्वारा कई कर्मचारियों को नोटिस दिए जाने पर कर्मचारी और भड़क गए। प्रबंधन की इस तरह की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि वह वर्षों से कंपनी में काम कर रहे हैं और अब अपने मेहनत कमाई की जायज मांग करने पर कम्पनी फुल और फाइनल को नोटिस दे रही है, जो गलत है। इसलिए, कर्मचारी जब तक पूरे वेतन का भुगतान नहीं होगा, तब तक हड़ताल पर रहेंगें।