फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी दफ्तरों से निकलकर जानें बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं : बलदेव सिंह औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जिले में चरमराई बिजली व्यवस्था पर बिजली अफसरों को आड़े हाथों लिया। राज्यमंत्री ने अफसरों को दो टूक कहा कि एसी दफ्तरों से बाहर निकलकर जनता और किसानों की बिजली संबंधी समस्याएं देखें।
विज्ञापन

जिले में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। गांव से लेकर शहर तक शेडयूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। तमाम ग्रामीण इलाकों में पांच से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। फोन करने पर बिजली कर्मी और अधिकारी कॉल रिसीव ही नहीं करते या फिर ऊपर से कटौती की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। लगातार मिल रहीं बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि हर क्षेत्र में शेडयूल के अनुसार आपूर्ति होनी चाहिए। अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) को निर्देश दिए कि वो अपने सहायक अभियंताओं के संपर्क में रहें और उनसे शेडयूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी लेते रहें। राज्यमंत्री ने कहा कि जब उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी रहती है तो बिजली अधिकारियों को क्यों कुछ पता नहीं होता। कहा कि बिजली अधिकारी जमीन पर कार्य करना नहीं चाहते, इसलिए ऐसी समस्याएं हो रही हैं। राज्यमंत्री ने चेताते हुए कहा कि एसी दफ्तर में बैठकर काम करना छोड़ दें क्योंकि जब एसी दफ्तर से बाहर निकलेंगे तो पता चलेगा कि जनता को क्या समस्याएं हैं। इस मौके पर मिलक विधानसभा सीट से भाजपा राजबाला ने भी क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति को कहा। बैठक में अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग, अधिशासी अभियंता द्वितीय इमरान खां, नरेश कुमार, एक्सईएन ट्रांसमिशन शुभम और सभी एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें