फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में फिलहाल पुरानी पुस्तकों से पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलेभर में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी नये शैक्षिक सत्र में फिलहाल पुरानी किताबों से शिक्षा ग्रहण करेंगे। नई किताबें आने पर विद्यार्थियों से पुरानी किताबें वापस ले ली जाएंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने पुरानी किताबों को विद्यार्थियों से वापस लेने के निर्देश दिए हैं। किताबों के न छपने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के शासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों में शासन की ओर से निशुल्क पाठय पुस्तकें, स्कूल बैग, जूते-मोजे और स्वेटर दिए जाते हैं। जिलेभर में 1599 परिषदीय स्कूलों और बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों में करीब 1.80 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस स्कूलों में वार्षिक परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एक अप्रैल ने नया सत्र शुरू हो जाएगा लेकिन, पुस्तकों के न आने से फिलहाल विद्यार्थियों को पुरानी पाठय पुस्तकों ने शिक्षा ग्रहण करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें