फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल बाद जिले में सक्रिय मामले हुए शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। करीब डेढ़ साल बाद जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में जनपद में सक्रिय मामले शून्य दर्शाए गए हैं। जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले टांडा में अप्रैल 2020 में सामने आए थे। इसके बाद से कई बार सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा दहाई से नीचे तो पहुंचा लेकिन, शून्य नहीं हो सका था।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण की दस्तक आठ अप्रैल 2020 को हुई थी। टांडा क्षेत्र में पांच जमातियों के एक साथ कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अब तक जिले में कुल 11824 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 11676 संक्रमित रिकवर हो गए तो 148 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ साल के लंबे समय के बाद पहली बार जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मामले शून्य हो गए हैं, जो कि राहत भरी खबर है। लेकिन अभी भी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही दोबारा कोरोना संक्रमण के शिकंजे को कस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें