रामपुर। मंगलवार के बाद बुधवार को भी जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य आई है। यह राहत भरी खबर है। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2960 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले पांच ही रह गए हैं।
जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ा लेकिन, पिछले करीब तीन सप्ताह से लगातार कोरोना का शिकंजा ढीला पड़ रहा है। जिले में लगतार अब नए संक्रमितों से ज्यादा लोग रोजाना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर रहे हैं। बुधवार को भी जहां एक भी संक्रमित नही मिला तो एक व्यक्ति ने आइसालेशन की अवधि पूरी कर ली। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2960 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले पांच रह गए हैं।