फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खौद से रामपुर आ रहा बाइक सवार युवक चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गले में आठ टांके आए हैं।
विज्ञापन

खौद निवासी धर्मेंद्र सिंह अपने भाई हरविंदर सिंह के साथ बुधवार को बाइक से रामपुर आ रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे तोपखाना गेट के पास अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। इससे पहले वह बाइक रोक पाते कि मांझे की वजह से उनकी गर्दन कट गई। वह बाइक समेत गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गर्दन में आठ टांके लगाए। फिलहाल, युवक की हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें