रामपुर। आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा की ओर से हुए कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। कवियों और साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
ज्वालानगर के आनंद कांवेंट स्कूल में हुए समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजीव प्रखर और अनमोल रागिनी के गुरु वंदना प्रस्तुत करने के साथ ही कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। काव्यकारों राम रतन यादव रतन, अनमोल रागिनी, सुरेंद्र अश्क पुष्पा जोशी प्राकाम्य, राम किशोर वर्मा, डा. अरविंद धवल, रवि प्रकाश, ओंकार सिंह विवेक, जितेंद्र नंदा, राजवीर राज, महाराज किशोर सक्सेना ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। काव्यपाठ का श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए मुरादाबाद के अशोक विश्नोई, हल्द्वानी से डा. गीता मिश्र, मुरादाबाद से ही उदय प्रकाश सक्सेना, पीयूष प्रकाश सक्सेना को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न प्रदान कर काव्यधारा साहित्य मनीषी और काव्यधारा गौरव को सम्मानित किया। ऊषा सक्सेना, कुसुम लता वर्मा, रवि प्रकाश, आनंद प्रकाश वर्मा एवं अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे। संस्थापक महासचिव जितेंद्र कमल आनंद एवं अध्यक्ष सुरेश अधीर ने सभी का आभार जताया। संचालन राम किशोर वर्मा ने किया।