फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर वापस जा रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाद में हादसे की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

बरेली के रम्मपुरा गांव निवासी खालिद(25) किसी काम से मुरादाबाद गया था। रविवार रात को खालिद बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जनूबी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगो की काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद राहागीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद मे हादसे की जानकारी परिजनो को मिली। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल आ गए। वही सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव घर ले गए। उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि युवक हेलमेट लगाए हुए था। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें