फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे, की नारेबाजी

Thu, 14 Oct 2021 08:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी अपने वाहन को रुकवाकर किसानों से बात की और समझाने की कोशिश की। इस पर किसानों ने कह दिया कि बीजेपी वालों की नो एंट्री है। इस पर राज्यमंत्री काफिले के साथ आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों का भाजपा सरकार के प्रति रोष कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को दढ़ियाल क्षेत्र में एक स्थान से आ रहे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने बीजेपी वालों की नो एंट्री की बात कहते हुए विरोध जताया। राज्यमंत्री ने रुककर किसानों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन, किसान शांत नहीं हुए तो राज्यमंत्री काफिले के साथ निकल गए।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह को प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख उत्तराखंड सीमा पर स्थित गांव रजपुरा टाटा में बाबा जी की कुटिया पर गए थे। बाबा जी की कुटिया को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों की आस्था है। राज्यमंत्री के बाबा जी की कुटिया आने की जानकारी किसानों को हो गई, इस पर तमाम किसान मार्ग में एकत्र हो गए। जैसे ही राज्यमंत्री का काफिला बाबा जी की कुटिया से होकर वापस जाने लगा तो कुछ दूरी पर किसान एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। 

किसानों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की और काले झंडे दिखाने लगे। इस पर राज्यमंत्री के काफिले के साथ चल रहे पुलिस कर्मी  किसानों को रोकने और समझाने लगे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी अपने वाहन को रुकवाकर किसानों से बात की और समझाने की कोशिश की। इस पर किसानों ने कह दिया कि बीजेपी वालों की नो एंट्री है। इस पर राज्यमंत्री काफिले के साथ आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


काले झंडे दिखाने या विरोध जैसा कुछ नहीं था। किसान किसी और बात के लिए खड़े थे। काले झंडे दिखाने या विरोध के लिए नहीं। मैं तो खैरियत लेकर आगे बढ़ गया था। -बलदेव सिंह औलख, जलशक्ति राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें