फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के लाफूघाटी में सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
बरूबाग के पास सेब से लदी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कुमारसैन थाना के अंतर्गत लाफुघाटी के पास बुधवार देर शाम को सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल को शिमला आईजीएमसी में उपचार के लिए भर्ती करवाया। यहां उपचार के बाद चालक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्तूबर को करीब 10 बजे को ट्रक चालक सुरेंद्र निवासी करसोग ट्रक में 312 सेब की पेटियां लेकर शिमला मंडी की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर लाफुघाटी के नजदीक बरूबाग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
इस घटना की सूचना ट्रक चालक के पिता ने फोन से ठेकेदार लोक निर्माण विभाग बबीता पत्नी मेहर सिंह निवासी कश्युन तहसील करसोग को दी। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें