राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन डा.विशेष गुप्ता ने अफसरों की टीम के साथ राजकीय शिशु सदन का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बच्चों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यहां पर साफ सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की साथ ही यहां कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
राज्य बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन महिला एवं बाल कल्याण अफसरों के साथ सोमवार की सुबह अचानक रामपुर पहुंचे,जहां उन्होंने राजकीय जुल्फेकार इंटर कालेज में स्थित राजकीय शिशु सदन में छापा मारा। टीम के यहां पहुंचते ही खलबली मच गई। टीम ने यहां पहुंचकर बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
साथ ही बच्चों की देखभाल के बारे में जानकारी ली। यहां पर साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब पाई गई,जिस पर उन्होंने सदन के सहायक अधीक्षक से नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की सेहत की पूरी देखभाल की जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अफसरों को बालकों की सुरक्षा के निर्देश दिए। साफ किया कि जो कमियां मिली हैं उनको दूर किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इसके बाद उनका हाईवे स्थित एक होटल में भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीषगुप्ता, मोहन लोधी, दिलीप लोधी, अशोक विश्नोई, भारत भूषण गुप्ता, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रमोद आहूजा, हंसराज पप्पू, अर्जित सक्सेना, अभय गुप्ता, राजू भइया, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।