फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर पलटा गैस से भरा कैप्सूल

Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर कोसी पुल के पास सड़क किनारे पलटा कैप्सूल।
विज्ञापन

विज्ञापन
 दढ़ियाल में नैनीताल हाइवे पर एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इसके बाद मार्ग पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया और सुल्तानपुर पट्टी स्थित प्लांट के अधिकारियों को सूचना दी ।

गनीमत रही कि कैप्सूल से गैस का रिसाव नहीं हुआ जिससे सभी ने राहत की सांस ली। बड़ी क्रेनों के नहीं पहुंचने से शाम तक कैप्सूल को खड्ड से निकाला नहीं जा सका था।  सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


रविवार की शाम मथुरा के इंडेन प्लांट से चला एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल रविवार की सुबह दढ़ियाल में नैनीताल हाईवे पर कोसी पुल के नजदीक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। कैप्सूल उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी स्थित बाटलिंग प्लांट को जा रहा था। कैप्सूल में 18 टन गैस भरी है। कैप्सूल के पलटने के बाद राम सिंह मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन


घटना की सूचना किसी ने दढ़ियाल पुलिस को दी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल पर जमा लोगों को खदेड़ा और उच्चधिकारियों सहित इंडेन गैस के सुल्तानपुर पट्टी बाटलिंग प्लांट के अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्रधिकारी राहुल कुमार व टांडा कोतवाल जीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें