रामपुर। रामपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर रविवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त गंज थाना क्षेत्र निवासी रोहित के रूप में हुई है। पत्नी ने जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह पर जाकर शिनाख्त की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
रविवार को रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे की-मैन ने सूचना दी थी कि खंभा नंबर 1360 डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। की-मैन की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मामले की जांच की थी। बाद में शव मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंची युवक की पत्नी ममता ने शव देखकर शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी रोहित के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि रोहित दो दिन से घर से गायब था। घर से गुस्सा होकर चला गया था।